ट्राले की टक्कर से दो पहिया वाहन सवार की मृत्यु | Truck ki takkar se do pahiya vahan sawar ki mratyu

ट्राले की टक्कर से दो पहिया वाहन सवार की मृत्यु

ट्राले की टक्कर से दो पहिया वाहन सवार की मृत्यु

अलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - स्थानीय नगर पालिका मार्ग पर पावागढ़ जा रहे दुपहिया वाहन चालक को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि मोटर साइकिल वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। वही एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल मोके पर पहुँच गया है।घटना इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार के नीचे का भाग पूरा क्षिप्त विक्षिप्त हो गया । बाइक सवार के गाड़ी नम्बर MP 10 MW 1255 है। सूत्रों के अनुसार मृतक भीकनगांव के समीप का बताया जा रहा है।एम्बुलेंस की सहायता से मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post