शहर में एकता दौड का हुआ आयोजन कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | Shahar main ekta dod ka hua ayojan collector ne hari jhandi

शहर में एकता दौड का हुआ आयोजन कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शहर में एकता दौड का हुआ आयोजन कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

झाबुआ (मनीष कुमट) - स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में तथा स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। एकता दिवस के अवसर पर आज राजवाडा चैक से एकता दौड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के खिलाडी षासकीय सेवक सहित शहर वासीयो ने एकता का संदेश देने के लिए दौड लगाई। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने दौड रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड राजवाडा चैक से प्रारभं होकर नेहरू मार्ग, कालिका माता मंदिर, पुलिस लाईन होते हुए यातायात गार्डन पुलिस लाईन झाबुआ पर सम्पन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post