म.प्र. स्थापना दिवस 01 नवंबर का कार्यक्रम डीआरपी लाईन में आयोजित होगा
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल होगे मुख्य अतिथि
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 01 नवंबर 2019 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाने के निर्देश जारी किये गये है। झाबुआ जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेष स्थापना दिवस 1 नवम्बर का कार्यक्रम डीआरपी लाईन झाबुआ में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। संदेश वाचन के बाद संकल्प होगा। संकल्प के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो को पुरस्कृत किया जाएगा। स्थापना दिवस का कार्यक्रम जनपद स्तर पर भी आयोजित होगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवम प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बाताया की मंत्रीजी दोपहर 12 .30बजे स्थानीय सर्किट हाउस पहुचेंगे वहाँ वे कांग्रेस पदाधिकारीयो से सौजन्य भेट करेंगे इस दौरान विधायक कांतिलालजी भुरीया सहित कांग्रेस पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण उपथित रहेंगे मंत्रीजी दोपहर 3 बजे बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे।
Tags
jhabua
