राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला बड़वानी का कार्यक्रम अंजड़ में संपन्न
अंजड़ (शकिओ मंसूरी) - कार्यक्रम में प्रथम सरस्वती पूजन प्रभु श्री राम महाराणा प्रताप के चित्र पर तिलक कर दीप प्रज्वलन कर सभी अतिथियों का नगर अंजड़ एवं बड़वानी जिला करणी सेना ने स्वागत किया तिलक कर सभी अतिथियों का साफा बांधकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजा चौहान ने अतिथि परिचय दिया इसके बाद वीरेंद्र सिंह चौहान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी बात कही इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि बगैर राजपूत के इतिहास नहीं लिखा जा सकता है देश में महाराणा प्रताप शिवाजी गुरु गोविंद सिंह के बिना देश का इतिहास अधूरा है आज राजपूत समाज को एकता की शक्ति की संगठन की जरूरत है नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा समाज के अंदर व्याप्त कुर्तियों अंधविश्वास को खत्म करना पड़ेगा मृत्यु भोज समाज में बंद करना चाहिए इस पैसे से समाज के बच्चों के लिए शिक्षा देना चाहिए और समाज में अच्छे कार्यों में लगाकर समाज की एकता को मजबूत करना चाहिए।
Tags
badwani