पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिन्दूओं की हत्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया
तिरला (बगदीराम चौहान) - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी व 8 वर्षीय पुत्र की जघन्य तरीक़े से हत्या कर दी गई ।इस घटना से सम्पूर्ण राष्ट्र का हिन्दू समाज आहत हुआ है। बजरंग दल आज 20 अक्टूबर 2019 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय से यह मांग करता है, कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।बन्धु प्रकाश पाल व परिवार हत्याकांड की सी. बी. आई. जांच कर हत्यारों को मृत्युदंड दिया जायें। पश्चिम बंगाल में NRC लागू किया जाये तथा बग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को वापस बंग्लादेश भेजा जायें ।पश्चिम बंगाल में रहने वाले राष्ट्रविरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्यवाही की जाए।आदि इस प्रकार की मांग का ज्ञापन बजरंग दल के तिरला प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना तिरला मेंं ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन का वाचन उज्ज्वल पाटीदार प्रखंड सहमंत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा प्रखण्ड अध्यक्ष तिरला, नितिन शर्मा प्रखंड संयोजक, राहुल कामदार प्रखंड मंत्री, रवि मेडा प्रखंड संहयोजक , मोहन परमार प्रखंड गौरक्षा प्रमुख आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Tags
dhar-nimad
