पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पैगंबर मोहम्मद नबी साहब के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर जिले के समीप चंद्रशेखर आजाद नगर में मुस्लिम समाज द्वारा जुम्मा की नमाज के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि विगत दिनांक 20 अक्टूम्बर को नितिन अग्रवाल पिता रमेशचंद्र अग्रवाल निवासी जोबट जिला अलीराजपुर के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद नबी साहब के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई थी। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों के दिलों पर ठेस पहुंची है। नितिन अग्रवाल द्वारा मोहम्मद नबी साहब की शान में गुस्ताखी की गई है। जिससे गंगा जमुना तहजीब समाप्त करने आपसी भाईचारे वह सांप्रदायिक सद्भावनाओं को भड़काने का कार्य नितिन अग्रवाल के द्वारा किया गया है। जिसकी मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करता है। समाजजनों ने मांग की है कि नितिन अग्रवाल के विरुद्ध साइबर क्राइम एवं धाराओं के अंतर्गत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
Tags
jhabua
