दीपोत्सव पर्व का रंग जमने लगा, बाजारो में चहल पहल बड़ गई
धरमपुरी (गोलू पटेल) - दीपोत्सव पर्व का रंग जमने लगा है बाजारो में चहल पहल बड़ गई है। गुरूवार को किराना, कपड़ा, गारमेंटस, ज्वेलरी, आटोमोबाईल्स, एवं सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। धरमपुरी में राकेश बर्तन भंडार, सौरभ जवेल्स पर धनतेरस में बाजार में अच्छी खासी रोनाक देखी गई। वहीं फटको की दुकानों पर खासकर बच्चों ने वहां पहुंचकर अपनी पसंद के पटाखे भी पसंद कर लिए है। अभिभावको को ले जाकर खरीदारी करी। परिधान की दुकानों पर भी ग्राहकी बड़ गई है। आज लोग धनतेरस पर्व पर आभूषणों एवं बही खातों की खरीदारी करी घरों के आंगन में बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर दीपावली पर्व के स्वागत की तैयारी की है। पर्व के कारण वाहनों के बाजारों में प्रवेश के कारण एवं दुकानदारों द्वारा भी रोड पर ही सामान जमा देने से जमा जैसे हालात बनने लगे है। आगामी तीन दिनों में यदि वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किए गए तो लोग खासकर महिलाएं बालिकाएं परेशान हो सकते है।
Tags
dhar-nimad