मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक सब आपके हैं, बडी मांग करे, जरुर पुरी होगी - नकुलनाथ | Mukhyamntri, sansad, mantri, vidhayak sab apke hai

मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक सब आपके हैं, बडी मांग करे, जरुर पुरी होगी - नकुलनाथ


दमुआ (रफीक आलम) - छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुलनाथ ने दमुआ की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आपकी है आप जो मांगोगे सब मिलेगा सासंद नकुल नाथ एवं प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक सुनील उईके के कर कमलों से दमुआ बस स्टेण्ड का लोकार्पण किया गया।जिसकी लागत 48लाख रूपये की है जिसमें अभी पेयजल,प्रकाश व्यवस्था एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था बाकी है। भूमि पूजन समारोह में दमुआ-नन्दन दोनो जगह सामुदायिक भवन नन्दन मोक्षधाम एवं कब्रस्तान दोनों जगहों पर निर्माण कार्य सहित 7 निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 72 लाख रूपयों के दमुआ नगरपालिका के क्षेत्र के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही जुन्नारदेव जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए 15 निस्तारी तालाबों का निर्माण कार्यों की लागत 7 करोड़ उन्नचास लाख रूपयों, आवागमन की सुविधा के लिए8सडको का निर्माण लागत 8करोड 9लाख रूपए,5 पुलिया निर्माण लागत 2 करोड़ त्रिरान्बे लाख रूपए टोटल 27 करोड़ 52 लाख रूपए का भुमिपूजन किया गया।186समूहो को गैस सिलेंडर चुल्हा के साथ सांसद नकुल नाथ के सौजन्य से रोटी चुल्हा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे, उपाध्यक्ष सोहन सरेआम, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे सह पर्यवेक्षक कमल मदान, नवेगांव पर्यवेक्षक छोटू पाठक, रामपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीटू गांधी, जिला पंचायत सदस्य गुरुचरण खरें,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ,ब्लाक प्रवक्ता लखन पण्डोले, नगर अध्यक्ष राजू सोलंकी सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी समाज प्रमुख।

Post a Comment

Previous Post Next Post