आचार्य ऋषभचंद्र सूरी ने की भविष्यवाणी, 4 नवम्बर को गुरु का राशि प्रवेश ओर देश-प्रदेश का भविष्य ओर राम मंदिर निर्माण का फैसला हिंदुओ के पक्ष में | Acharya rishabh chandr suri ne ki bhavishyavani

आचार्य ऋषभचंद्र सूरी ने की भविष्यवाणी, 4 नवम्बर को गुरु का राशि प्रवेश ओर देश-प्रदेश का भविष्य ओर राम मंदिर निर्माण का फैसला हिंदुओ के पक्ष में

आचार्य ऋषभचंद्र सूरी ने की भविष्यवाणी, 4 नवम्बर को गुरु का राशि प्रवेश ओर देश-प्रदेश का भविष्य ओर राम मंदिर निर्माण का फैसला हिंदुओ के पक्ष में

राजगढ़ (संतोष जैन) - आचार्य देवेश श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज ने  भविष्यवाणी करते हुए बताया कि गुरु शनि की युति सोमवार कार्तिक सुदी 8/4 नवंबर 2019 से हो रही है। गुरु शनि अध्यात्म को जगाती है यह ज्योतिष का सिद्धांत है अर्थात प्रकृति प्रकोप से जनता परेशान होगी-20 जनवरी 2020 तक मे बहुत सारी घटनाएं होगी क्यों कि ऐसी युति 130 वर्ष बाद बन रही है। गुरु शनि और केतू तीन ग्रह धनु रात्रि में एकसाथ रहेंगे। रेल दुर्घटना, हवाई दुर्घटना, अतिवर्षा, आंधी तूफान, ओलावृष्टि मुख्य है साथ मे बीमारियों से जनता परेशान रहेगी। देश की सीमाओं पर युद्ध जैसी स्थितिया, पाकिस्तान में तख्ता पलट जन विद्रोह होगा। केंद्र सरकार की आर्थिक सुधार नीतियों के परिवर्तन से जनता परेशान होगी वर्षभ लग्न प्रभावित भारत पाकिस्तान दोनो देश है। मध्यप्रदेश राजस्थान भी इसी रेखा से प्रभावित स्थापित है-सत्ता पक्ष में नेतृत्व विद्रोह की भावनाएं जोर पकड़ेगी। धार्मिक सन्तो को भी बहुत कष्ट से स्वास्थ्य के प्रति सजगता हानियां होगी। राम मंदिर निर्माण का फैसला हिंदुओ के पक्ष में आने से हिंसा बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post