मौसम ने बदला मिजाज सुबह सुबह छाया कोहरा | Mousam ne badla mijaj subah subah chhaya kohra

मौसम ने बदला मिजाज सुबह सुबह छाया कोहरा

मौसम ने बदला मिजाज सुबह सुबह छाया कोहरा

थांदला (कादर शेख) - पिछले कई दिनों से हो रही बेतहाशा बारिश और चारों ओर छाए बादल हट गए है, मौसम में पूरा बदलाव आ गया है। आज सवेरे मौसम का नजारा नवम्बर-दिसम्बर जैसा नजर आने लगा है। स्थानीय दशहरा मैदान, महात्मागांधी मार्ग पर सुबह घना कोहरा देखने को मिला। हैरान कर देने वाले इस मौसम का आनंद सुबह उठने वाले राहगीर व जनता ने खूब लिया। कोहरे के कारण राहगीरों के साथ वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

सर्दी ने दी दस्तक

वैसे तो मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। आज सुबह घना कोहरा दिखाई दिया वही दिन चढ़ते ही गर्मी का एहसास भी हो रहा है तो शाम को पुनः आसमान पर बादल मंडराने लगते है। रात होते होते मीठी मीठी ठंड का अनुभव भी हो रहा है। ग्रामीण अंचलबके अनुभवी आदिवासियों का कहना है कि अब सुबह शाम को तापमान गिरता रहेगा व आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है, जो इस डूंगर के सारे रिकार्ड तोड़ सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post