मौसम खुलते ही बाजार में दिवाली के त्योहार की रौनक नजर आई
अंजड़ (शकील मंसूरी) - दिवाली के त्यौहार की रोनक बाजार में खरीदारों के रूप में दिखने लगी अंजड़ शहर के मार्केट में आज धनतेरस होने से सभी दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ नजर आई इसी कड़ी में शहर के ऑटो डील बिजनेस में भी रौनक देखने को मिली हौंडा शोरूम के मालिक जैन साहब से हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया ऑटो डील का बिजनेस बहुत ही मंदी के दौर से गुजर रहा है लेकिन फाइनेंस कंपनियां ऑटो डील बिजनेस को चलाने में काफी सहयोग कर रही है जिस वजह से हम अपना बिजनेस चला रहे हैं इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों पर भी यही हालात है गिफ्ट हाउस के मालिक दीपक भाई व्यास ने बताया कि भाई बजाज फाइनेंस और महिंद्रा कोटक कंपनियां टीवी फ्रिज कूलर 0% में फाइनेंस कर रही है जिस वजह से आज हमें भी बिजनेस चलाने में राहत मिली धनतेरस शहर में खरीदारों की लंबी कतारें देखी गई मजदूर वर्ग के छोटे लोग अपनी हैसियत के खरीदी करके ले जा रहे हैं।
Tags
badwani