बारिश का मौसम होने से पटाखा व्यापारियों में मायूसी का माहौल
अंजड़ (शकील मंसूरी) - दिवाली शुरू होते ही अंजड़ शहर के दशहरा मैदान में पटाखों की दुकानें सजी शहर के सभी पटाखा लाइसेंसी दुकानदारों ने अपनी दुकानें दशहरा मैदान अंजड़ में लगाई बारिश का मौसम होने से पटाखा व्यापारियों में मायूसी का माहौल देखा गया जब हमारे संवाददाता शकील मंसूरी ने पटाखा व्यापारियों से चर्चा की थी उन्होंने बताया कि बारिश होने से अभी गिराकी बहुत कमजोर है और दो-तीन रोज अगर बारिश और आती रही जो माल हम खरीद कर लाए हैं उसको बेचने में काफी परेशानियां आ सकती है क्योंकि कुछ पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियां भी बंद हो चुकी है और जो चालू है वह महंगे दाम पर माल दे रहे हैं इस वजह से इस साल पटाखे में 15 से 20 पर्सेंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष शिखर चंद पाटनी ने दशहरा मैदान में नगर परिषद की ओर से फायर फाइटर और पानी की पूरी व्यवस्था रखी है नगर परिषद के मुख्य अधिकारी सीएमओ अमरदास सेनानी ने अपनी परिषद के चार लोगों की ड्यूटी दशहरा मैदान मैं जहां पटाखों की दुकान लगी है उसके आसपास लगा रखी है और पुलिस प्रशासन भी त्यौहार को देखकर 2 जवानों की ड्यूटी पटाखों की दुकानों के आसपास लगा रखी है किसी भी आसामी घटना से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट है।
Tags
badwani