मतगणना को लेकर तैयारीयां पूर्ण |Matgadna ko lekar tayyariya purn

मतगणना को लेकर तैयारीयां पूर्ण

मतगणना के लिये 14 टेबल लगाई जा रही है जिस पर 26 राउंड में मतगणना पूरी की जायेगी 

मतगणना को लेकर तैयारीयां पूर्ण

झाबुआ (मनीष कुमट) - मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 अक्टोबर को झाबुआ के पोलेटेक्नीक कालेज परिसर पर सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना को लेकर तैयारीयां पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारीअनुसार 24 अक्टोबर को सुबह सात बजे तक मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जायेगाऔर सुबहआठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी । मतगणना के लिये 14 टेबल लगाई जा रही है जिस पर 26 राउंड में मतगणना पूरी की जायेगी । जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतगणना का राउंड वाईज परिणाम घोषित किया जायेगा। और प्रत्येक राउंड की परिणाम शीट भी मिडिया को उपलब्ध कराई जायेगी।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कुल बासठ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिसके तहत कुल 2 लाख 77 हजार 599 मतदाताओं में से कुल 1 लाख 72 हजार 138 मतों की गिनती की जायेगी ।

झाबुआ विधानसभा पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है यहां से वर्तमान सांसद गुमानसिंह डामोर ने कांग्रेस के डां.विक्रांत भूरिया को दस हजार से अधिक मतों से पराजित किया था लेकिन लोकसभा चुनाव मेें गुमानसिंह डामोर के सांसद बन जाने से उन्होने इस सीट से इस्तीफा दे दियाथा जिसके कारणयहां पर उपचुनाव हुए है। इस उपचुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है जिनमें कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भारतीय जनता पार्टी से भानु भूरिया, निर्दलिय व भाजपा के बागी उम्मीदवार कल्याणसिंह डामोर, निर्दलिय निलेश डामोर,निर्दलिय रामेश्वर सिंगार मैदान में है। मुख्यमुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बिच ही है। 24 अक्टोबर को मतगणना का परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है। मतगणना स्थल पोलेटेक्नीक कोलेज पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post