गोमाता की निर्मम हत्या के विरोध में गन्धवानी में दिया गया ज्ञापन
गन्धवानी (महेश सिसोदिया) - गन्धवानी थानांतर्गत ग्राम जिराबाद में अज्ञात बदमाशों द्वारा 19/10/19 की मध्यरात्रि को त्रिलोक राठौड़ के घर बंधी गाय को कुछ ही दूर लेजाकर उसके शरीर को क्षतविक्षत कर हत्या कर दी थी जिसको लेकर गन्धवानी के सम्पूर्ण हिन्दूसमाज द्वारा जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया गया।
साथ ही प्रसाशन से समस्त हिन्दूसमाज द्वारा माँग की गई है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर हत्या व् रासुका की धारा लगाई जावे व् मामले की निष्पक्ष जांच की जावे,आपको बता दे की विगत दिनों जिराबाद ग्राम में अज्ञात बदमाशों द्वारा गाय की नुकीले हथियारों से शरीर को क्षतविक्षत कर हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर हिन्दू समाज ने जिला कलेक्टर के नाम आज गन्धवानी तहसीलदार सुनील करवडे व् थाना प्रभारी नरेश सूर्यवंशी को ज्ञापन प्रेषित कर कड़ी कार्यवाही की माँग की है इस अवसर पर सैकडो हिंदुविरो ने सबरंग चौपाटी पर गोमाता की जय के नारे लगाये व् अपराधियो की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की माँग की गई है
Tags
dhar-nimad

