महिला की मृत्यु मायके पक्ष ने लगाया पति पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पेटलावद (मनीष कुमट) - संधिग्ध परिस्थियों में महिला की अपने पति के घर मौत हो जाने से महिला के मायके वालो ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलकुण्डिया निवासी महिला कल्लाबाई पति कैलाश वसुनिया की कल शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर सर्वप्रथम कीटनाशक पीने से मौत हो जाने की बात सामने आ रही है, परन्तु महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटे है। महिला की कीटनाशक पीने से मौत नही हुई है। महिला का मायका भेसगुवाड़ा दुलाखेड़ी है। महिला के शव को पेटलावद पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है। साथ ही पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर रही है। अभी मामले को लेकर कुछ स्पष्ठ नही हो पाया है।
Tags
jhabua