महात्मा गांधी के आदर्शो ओर सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प
जिला कांग्रेस द्धारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
आलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे बुधवार को भारत को योमे आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता स्व. महात्मा गांधीजी की 150 वी जन्म जयंती ओर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्रीजी की जयंती जिलेभर मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेसी नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्व.गांधीजी एवं स्व.शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दोरान कांग्रेसी नेताओं ने रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर, अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान, जेसे भजन कीर्तिन गान भी किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ ने स्व. महात्मा गांधी के सपनो को साकार करने के लिए बापू के बताए सिद्धान्तों और आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
*गाँधीजी ने शांति, मानवता ओर सदभावना के लिए अपना जीवन त्याग दिया*
सिनेमा चौराहे स्तिथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित सभा मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने जिला कांग्रेस की ओर से स्व.गाँधीजी ओर स्व.शास्त्रीजी को
श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधीजी ने भारत देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया है उन्होंने शांति, मानवता ओर सदभावना के लिए अपना जीवन तक त्याग दिया। उनके इस योगदान के लिए पूरा देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। श्री पटेल ने कहा कि हम सबको गाँधीजी ओर शास्त्रीजी के बताए हुवे रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि स्व. गाँधीजी ने हमेशा सत्य, अहिंसा, मानवता ओर शांति के पथ पर चलकर देश की सेवाएं की है। गाँधीजी के यह बलिदान को देशवासी कभी नही भूलेगा। विधायक पटेल ने कहा कि गाँधीजी ओर शास्त्रीजी गुलशन के दो ऐसे अनमोल फूल है, जिसके गुलशन की महक आज भी देशभर में जारी है। सभा को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, प्रकाशचन्द्र जेन ने भी सम्बोधित कर गांधीजी ओर शास्त्रीजी को नमन कर उनके मार्गो पर चलने की बात कही। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सन्तोषीलाल जेन, अनिल थेपड़िया, यतिंद्र सेठ भाटी, राजेंद्र टवली, डॉ. एएम शेख, भुरसिंह डावर, सुरेश सारडा, धनराज थेपड़िया, ईसामुददीन कांट्रेक्टर, खुर्शीद अली दिवान, नंदु सेठ पंचोली, अजहर चंदेरी, राजू बामनिया, कैलाश प्रजापति, मंसुर मंर्चेंट, राहुल परिहार, सोनू वर्मा, ईरशाद चंदेरी, जाहिद खान, धनराज राठौड़, अंकित माहेश्वरी, विक्की डुडवे सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jhabua