महाकाल की नगरी उज्जैन में ब्राह्मण समाज का दशहरा मिलन समारोह
उज्जैन (दीपक शर्मा) - महाकाल की नगरी में ब्राह्मण परिवार के द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन निगम अम्बेडकर भवन मे प०अजय रावत की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में नगर के अनेकों प्रतिष्ठित गणमान्य महानुभावों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से दिव्यता एवं भव्यता प्रदानकर अविस्मरणीय बना दिया।
आचार्य अखिलेश महाराज एवं प०श्री महेश पुजारी ने अपने सार्थक एवं प्रेरणास्प्रद उद्बोधन में परम्परागत व्यवस्था मैं परिवर्तन करप्रतिभाशाली,योग्य,समर्पित,जुझारू युवाओं को समाज के नेतृत्व की बागडौर सौंपी जाने का सुझाव दिया साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ जुड़ने एवं वर्तमान में ब्राह्मण विरोधी गतिविधियों व नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संकल्प लेने का आग्रह किया,जिसे स्वजनों ने काफी सराहा.

