झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ | Jhabua vidhan sabha upchunav ke liye 61.92 pratishat matdan hua

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ

विधानसभा उपचुनाव की गणना 24 अक्टूबर 2019 को होगी

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो दोनों ही क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ

विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के साथ महिलाओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया झाबुआ में 101 वर्षीय महिला वृद्धा ने भी मतदान कर ने भी मतदान कर मतदान के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई । मतदान के लिए आज मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले जागरूक मतदाताओं ने भी झाबुआ पहुंचकर विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया । विधानसभा चुनाव 2018 में झाबुआ विधानसभा क्रमांक 193 के लिए कुल 65.26% मतदान हुआ था और भारतीय जनता पार्टी के गुमान सिंह डामोर ने कांग्रेस के विक्रांत भूरिया को 10437 मतों से पराजित किया था । इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को चुनाव में शिकस्त दी थी।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव 2019 के लिए हुए मतदान में मतदान का कुल 61.92 प्रतिशत रहा जिसमें महिला 85618 और पुरुष 86268 ने मतदान किया । जो 2018 विधानसभा चुनाव से कम रहा झाबुआ विधानसभा उपचुनाव का मतदान पूरे विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्वक रहा पूर्वक रहा इस विधानसभा उपचुनाव की गणना 24 अक्टूबर 2019 को होगी।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ

Post a Comment

Previous Post Next Post