कल्याणपुरा बाबा मकना मंदिर पर ज्वारा का भव्य आयोजन | Kalyanpura baba makna mandir pr jwara ka bhavy ayojan

कल्याणपुरा बाबा मकना मंदिर पर ज्वारा का भव्य आयोजन

नौ दिवसीय आयोजन, सालों से चली आ रही है परंपरा

कल्याणपुरा बाबा मकना मंदिर पर ज्वारा का भव्य आयोजन

कल्याणपुरा (अली असगर कल्याणपुरावाला) - ग्रामीण क्षेत्र में आस्था और विश्वास के साथ धार्मिक आयोजनों का अपना एक अलग महत्व होता है। इसी तारतम्य में झाबुआ के कल्याणपुरा स्थित कालिका माता बाबा मकना मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार आस्था का नौ दिवसीय आयोजन का पहले दिन पुजारी  सुखिया कटारा द्वारा मां कालिका की भव्य चमत्कारी मूर्ति व देव रूपी महंत बाबा मकना के शुभ आशीष से प्रथम दिवस ज्वारों की घट स्थापना की गई। आज प्रथम दिन से रोजाना सुबह-शाम मां कालिका व महंत बाबा मकना की भव्य आरती एवं रोज शाम से देर रात तक भव्य गरबा का आयोजन माता की भक्ति में किया जाएगा। उक्त जानकारी कालका माता बाबा मकना  मंदिर के पुजारी सुखिया कटारा द्वारा दी गई एवं निवेदन किया गया कि सभी धार्मिक श्रद्धालु उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारें।

कल्याणपुरा बाबा मकना मंदिर पर ज्वारा का भव्य आयोजन

राजा महाराजा के जमाने से होता आ रहा है ज्वारा की घट स्थापना का आयोजन

आस्था के इस अनूठे संगम में प्रथम दिन जवारे की घट स्थापना सुबह-शाम धार्मिक भक्तिमय माहौल एवं प्रतिदिन रात्रि में बाबा मकना की मूर्ति के सामने भक्ति में विशेष आयोजन अष्टमी की देर शाम रात्रि 12 बजे के लगभग भक्तों द्वारा हवन पूजन करके प्रतिवर्ष अनुसार परंपरा को आगे बढ़ाया जाता है नवमी के दिन ज्वारा को ठंडा किया जाता। 25 फीट लंबा बॉस लगाकर भक्तों द्वारा मकना बाबा की याद में बांस के ऊपर चढ़कर परंपरा अनुसार गुलाटी एवं विभिन्न प्रकार के भक्तिमय  आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान हजारों भक्त इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए कल्याणपुरा बाबा मकना मंदिर पर पहुंचते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post