जिले मे अवैध रेत परिवहन एवं पटाखों के अवैध भंडारण पर कडी कार्रवाई सुनिश्चित कि जाए - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने जिले में दीपावली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के व्यापक प्रबंध किए जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए है कि जिले में पटाखों का अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय ना हो इसके लिए सघन कार्रवाई करें। भीडभाड वाले इलाकों, रहवासी क्षेत्र में पटाखों आदि का संग्रहण, भंडारण करके ना रखा जाए, जिससे कि किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित हो इसके लिए हो। वहि कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने खनिज अधिकारी, राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि जिले से अवैध रेत परिवहन ना हो इसके लिए विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाए। उन्होने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खाद्य अधिकारी को निर्देष दिए कि दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों किसी भी तरह की मिलावट और अपषिष्ट खाद्य सामग्री का विक्रय ना हो, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता हैं। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देष दिए कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए मिलावट युक्त हानीकारक खाद्य सामग्री मिठाई, नमकीन आदि के विक्रय को रोजने और जांच सेंपल लिए जाने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओगण को निर्देष दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधात्मक आदेष का कडाई से पालन सुनिष्चित कराया जाए। आमजन को जनजागरूक करने के साथ प्लास्टिक थैलियों का विक्रय करने वालों पर कडी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड की कार्रवाई की जाए। हाट बाजारों में प्लास्टिक थैली सब्जी और अन्य सामग्री के साथ देने वाले दुकानदारों को समझाइष के साथ उक्त प्लास्टिक जप्ती की कार्रवाई की जाए। साथ ही प्लास्टिक थैली विक्रय करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए अर्थदंड की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि जिले में रबी फसल 2019 के तहत खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिष्चित की जाए। खाद और बीज की उपलब्धता के साथ-साथ वितरण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए।
Tags
jhabua
