छात्रो को बेहतर शिक्षण और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने पर कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय हवेलीखेडा के शिक्षक एवं शिक्षिका को किया सम्मानित | Chhatro ko behtar shikshan or vyavharik shiksha pradan karne pr collector me prathmik vidhyalay

छात्रो को बेहतर शिक्षण और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने पर कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय हवेलीखेडा के शिक्षक एवं शिक्षिका को किया सम्मानित

छात्रो को बेहतर शिक्षण और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने पर कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय हवेलीखेडा के शिक्षक एवं शिक्षिका को किया सम्मानित

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिले के कट्ठीवाडा विकासखंड के ग्राम हवेलीखेडा के प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक छगनसिंह डावर और षिक्षिका मैना डावर को विद्यालयीन बच्चों को बेहतर शिक्षण और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों के तहत प्रषंसा पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने समस्त जिला अधिकारियों के समक्ष उक्त षिक्षक एवं शिक्षिका के षिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर प्रयासों की जानकारी दी तथा ग्राम हवेलीखेडा प्राथमिक विद्यालय के भ्रमण के दौरान बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी सभी को दी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने मुक्त कंठ से प्राथमिक विद्यालय हवेलीखेडा के षिक्षक श्री डावर एवं षिक्षिका श्रीमती डावर के बेहतर प्रयासों पर प्रसन्नत व्यक्त करते हुए उक्त प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारीगण ने अपने स्थान से खडे होकर ताली बजाकर उक्त षिक्षक और शिक्षिका का अभिवादन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कहा जिले में कही भी षिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले के बेहतर प्रयास नजर आएंगे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन के साथ-साथ जिला स्तर पर विषेष रूप से आमंत्रित किया जाकर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कट्ठीवाडा भ्रमण के दौरान विभिन्न स्कूलों और आंगनवाडियों का औचक निरीक्षण किया था। उक्त निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय हवेलीखेडा में उन्होंने स्कूली बच्चों से रूबरू होते हुए बच्चों की शैक्षणिक एवं व्यवहारिक षिक्षण को देखा था, जिससे वे खासी प्रभावित हुई थी। उक्त संस्था के षिक्षक एवं शिक्षिका के बेहतर प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post