जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2019 का आयोजन हुआ
जिले की 50 शैक्षणिक संस्थाओं के 150 छात्रो ने सहभागीता की
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल एवं संचालनालय लोकषिक्षण मप्र सयुक्त तत्वाधान में जीवो जीवस्य जीवनम सूत्र वाक्य के साथ जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2019 का आयोजन जिला षिक्षा एवं प्रषिक्षण संस्थान में सम्पन हुआ। कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देषन में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2019 में समृद्ध धरा पर्यावरण सरंक्षण व प्राकृतिक संतुलन स्थापित करने की दिषा में मानवीय चेतना का विकास करने के उददेष्य से रोचक व तथ्यात्मक जानकारी आधारित प्रष्नोत्तरीय कार्यक्रम जिसे मल्टीमीडीया के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा के रूप में सम्पन हुआ, जिसमें जिले की 50 शैक्षणिक संस्थाओं के 150 छात्र व छात्राओं ने सहभागीता की। इसके उपरांत इस परीक्षा से सर्वोच्च अंक प्राप्त सात टीमों का चयन हुआ, जिसमें क.उमावि, अलीराजपुर, क.उमावि, बहारपुरा, माॅडल स्कूल सोण्डवा, सर प्रताप शा.जिला उत्कृष्ट उमावि, अलीराजपुर, उमावि, चाॅदपुर, उत्कृष्ट उमावि, कटठीवाड़ा, डाॅन बास्को एकेडमी अलीराजपुर सम्मिलित थी। मल्टीमीडीया क्विज का शुभारम्भ डीएस डोडवे वन मण्डला अधिकारी के शुभकामना सन्देष एवं क्विज मास्टर जितेन्द्र तंवर द्वारा प्रस्तुत सुत्र गीत हम होंगे कामयाब से हुआ। मल्टीमीडीया क्विज में अलीराजपुर क्षेत्र की जैव विविधता नूरजहाॅ आम एवं कड़कनाथ मुर्गे पर आधारित प्रश्नों का समावेष होने से उनका जवाब छात्रो ने तत्परतासे दिया। मल्टीमीडीया क्विज में डाॅन बास्को एकेडमी अलीराजपुर की छात्राएं कु.ओजस्वीनी तंवर, कु.प्रियांषी सुरेन्द्र व कु.तनिषा प्रतापसिंह प्रथम स्थान पर, माॅडल स्कूल सोण्डवा से केस्ता लालसिह, अनिल मालसिंह व गोविन्द्र गटला द्वितीय स्थान पर रहे। शाॅ.क.उ.मा.वि अलीराजपुर से कु.कविता बहादूर ,कु.महक शाकिर, कु.प्राची राजेष तृतीय स्थान पर रही। उक्त समस्त को क्रमषः स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्रषस्ती पत्र एवं इनामी राषि के चेक वितरित किये गये। इस अवसर पर वन मण्डला अधिकारी श्री डोडवे व एसडीओ केदार जाधव, रेंज आॅफीसर सुनिल मुजाल्दा व धनसिहं मेड़ा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रकृति के साथ मनुष्य का जुड़ाव पर्यावरण सरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व को समझाते हुए शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संजीय पांण्डे, जिला षिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य संजय परवाल के मार्गदर्षन में क्विज मास्टर जितेन्द्र तंवर, सहायक क्विज मास्टर विष्वजीत तंवर, स्कोरर राघवेंद्र गेहलेात, इन्फाॅरमेषन टैक्नोलाॅजी एक्सपर्ट प्रेमसिह गुंडिया व असलम खाॅन, विपुल चैहान, जितेन्द्र मण्डलोई, महेन्द्र खेडेकर, रामसिह ओहरिया अर्चना, संतोष राठौड़, एपीसी रेणुका मेडम, रवि परमार के समन्वित प्रयासों से सम्पन हुआ।
Tags
jhabua
