झाबुआ जिले के प्रत्येक चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की अहम भूमिका
प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा की टोली,भाजपा को जीत दिलएगी - श्रेष्ठा जोशी
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को झाबुआ विधानसभा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के नेतृत्व में की गई।बैठक में सुश्री.जोशी ने कहा कि प्रत्येक भाजपा महिला कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मजबूत करने व संगठन के कार्यकर्ताओं को फलिए एवं बूथ पर तटस्थ रहने की जरूरत है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने झाबुआ के सभी 25 सेक्टरों में महिलाओं की अहम भूमिका व जीत किस तरह की आगामी रणनीति होगी उसके सूत्र बताए। चुनाव में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हमें मजबूत होने की जरुरत की बात श्रेष्ठा जोशी द्वारा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय राकेश सिंह के नेतृत्व,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एल्केर के मार्गदर्शन व झाबुआ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया के प्रभारी रहते हुए मेहनतकश प्रयासों पूर्व में थांदला नपा चुनाव,झाबुआ विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव जीत कर दिखाए हैं। अब बारी झाबुआ उपचुनाव मैं भाजपा के प्रत्याशी भानु भुरिया को जीतने की है।उक्त बैठक में भाजपा नेत्री सुशीला भाबर जैन,जेना गरवाल,प्रति पंचाल ,सुनीता वर्मा, सायरा खान,रहीसा ,संगीता पलाशिया ,रमिला निनामा ,चेतना जी , आदि महिला कार्यकर्ता भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ नगर मंडल की उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष झाबुआ के चार दिवसीय दौरे पर
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन की टीम बुधवार से अगले चार दिनों तक झाबुआ उपचुनाव मैं झाबुआ में डेरा डालेगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एल्कर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रज्ञा ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्टा जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी आशा सेंगर एवं कई महिला स्टार प्रचारक 16 अक्टूबर से दमखम के साथ झाबुआ उप चुनाव मैदान की रणभूमि में उतरकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया द्वारा साझा की गई।