हिन्दू जागरण मंच रतलाम द्वारा निकाली गई विशाल भव्य वाहन रैली
रतलाम - हिंदू जागरण मंच रतलाम द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आज विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें हिंदू जागरण मंच कार्यकारिणी के उज्जैन विभाग संयोजक नेपाल सिंह डोडिया, प्रांत अध्यक्ष आशीष बसु,रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश कटारिया व अन्य सभी पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में युवा,वरिष्ठ एवं माताएं बहने शामिल हुए, बिरमावल से इस भव्य रैली में सूर्या मित्र मंडल से सूर्या पाटीदार, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल खारीवाल, निलेश, मुकेश, रंजीत, काना व अन्य युवा साथी शामिल हुए रैली का प्रारंभ अंबेडकर भवन पोलो ग्राउंड रतलाम से होकर रतलाम के प्रमुख मार्गो से होती हुई अंबेडकर पोलो ग्राउंड पर रैली का समापन हुआ।
उपरोक्त जानकारी खारोल समाज पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल बिरमावल ने दी।
