3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अधेड पर केस दर्ज
अंजड़ (शकील मंसूरी) - नगर अंजड के श्रीराम कालोनीं में तिन साल की बच्ची से रेप का मामला, पड़ोस में रहने वाले ऐक अधेड पुरूष पर आरोप, वहीं पिडीता अंजड कि ऐक निजी स्कूल केजी फस्ट क्लास में पढ़ती है
पिडीता के पिता के मुताबिक, बच्ची ने माँ और बुआ को खुद हुए दुष्कर्म के बारे में रो-रोकर बताया, परिवार जनों से मिली जानकारी अनुसार घटना दिनांक 29/10/19 भाईदुज के दिन पडोस में रहने वाले ऐक परिवार कि ऐक बच्ची ने अपनी माँ और भुआ को अपने साथ घटी घटना बताई दो दिन बाद बच्ची की हालत खराब होने पर गुरुवार दोपहर बच्ची को बडवानी के ऐक निजी अस्पताल में दिखाने के बाद जिला चिकित्सालय में चेकप कराया गया है। गुरूवार देररात बच्ची के माता पिता और परिजनों ने थाना अंजड थाना में पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
लड़की की मां ने इसकी शिकायत दी थी। आरोप है कि मंगलवार को बच्ची पडोस के घर में हमेशा कि तरह खेलने गई थी। इस दौरान 3 साल की बेटी घर पर अकेली थी। बच्ची ने घर आकर माँ और अन्य लोगों को अपनी आप बिती बताई परिवार वालों ने देखा कि लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और वह रो कर अपने साथ हुई पुरी घटना बताई । बेटी से पूछा तो उसने कहा कि पड़ोस में रहने वाले मुकेश जादम उम्र 55 वर्ष जो कि पेशे से विघुत विभाग में लाईनमैंन के पद पर पदस्थ है उसने अश्लील हरकत की।
आज देर शाम अंजड थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत, डि एस पी प्रियंका डुडवे सहित फांरेंसिंक टिम के सदस्य पहुंचे। जिन्होंने बच्ची के परिजनों के बयान लेकर उचित कार्यवाही करने कि बात कहीं।
गुरूवार देर रात आरोपित मुकेश जादम के खिलाफ अंजड थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी गिरीश कुमार कवरेती ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। भादवी कि धारा 376 A/B, ST/SC पास्को एक्ट 3/4 , 5 M के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।