हर्रई तहसील में अज्ञात कारणों से महिला का काटा गला
जानकारी के अनुसार झाड़-फूंक और टोटके के लिए पंडा ने बुलाया है कह कर ले गए थे कुछ लोग
महिला के ठीक होने पर ही हो पाएगा पूरे मामले का खुलासा
अमरवाड़ा - मंगलवार को लगभग 3:00 बजे के आसपास हर्रई के गौरपानी के जंगल में एक महिला जो की छपारा की थी, कुछ अज्ञात लोगों ने महिला को झाड़-फूंक के लिये पंडा ने बुलाया है कह कर ले गए और उसका गला काट दिया। एक दादा जो जंगल से गुजर रहे थे उन्होंने महिला को सड़क तक उठा कर लाए और 108 के माध्यम से हर्रई हॉस्पिटल लाया गया। गला कटने का पूरा कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, महिला के ठीक होने पर ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
Tags
chhindwada
