दीपावली पर्व को ध्यान मे रखते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश | Diwali parv ko dhayn main rakhte hue vyavasthao ke sambandh main police adhikshak ne li bethak

दीपावली पर्व को ध्यान मे रखते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
               
दीपावली पर्व को ध्यान मे रखते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जबलपुर (संतोष जैन) - दिनॉक 21-10-19 को शाम 6-30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह  (भा.पु.से.), द्वारा दीपावली पर्व  के दोरान व्यस्थाओं के सम्बंध में बेठक ली गयी।
            
बैठक मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) डॉ. संजीव उइके, एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी शहर उपस्थित थे।
          
आपने बेठक मे सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि थाना क्षेत्र मे जहॉ-जहॉ भी सराफा बाजार हैं, आर्म्स गार्ड लगायी जाये। बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुये डायवर्सन प्वाईट लगायें जाये ताकि कहीं भी जाम की स्थिति निर्मित न हो। जगह-जगह पटाखे की दुकानें लगायी जा रही हे, थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी सम्बंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से चैक करते हुये सुनिश्चित करें कि निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे की दुकान लगायी जाये, तथा सुरक्षा सम्बंधी निर्देशित सभी नियमों का पालन कराया जाये। रात्रि कालोनी एवं प्रभात गस्त के दौरान सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों को चैक करते हुये प्रभावी गस्त करें। ठंड के दिनों में नकबजनी की घटनायें अधिक होती है जिसे ध्यान मे रखते हुये  रात्रि 1 बजे से प्रातः 4 बजे के बीच जो लोग भी कालोनियों में आम रोड पर मिलते हैं, उनसे आने जाने का कारण पूछा जाये एवं उनका नाम पता नोट किया जाये, संदिग्ध लगने पर तलाशी ली जाये।  
           
सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखें, आपत्तिजनक पोस्ट जिसके द्वारा भी डाली जाती है, उसे तत्काल नोटिस दिया जाये, यदि साम्प्रदायिक भावना को भड़काने वाली पोस्ट है तो तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें, जो भी कार्यवाही करें, उसमें निश्पक्षता एवं पारदर्शिता होनी चाहिये,।  

Post a Comment

Previous Post Next Post