दीपावली के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा हाथों से सजाए गए मिट्टी के दीपक
धरमपुरी (गोलू पटेल) - एकलव्य गुरुकुलम आश्रम संस्था द्वारा एक नई पहल करते हुए फेल रहे प्रदूषण को रोकने व "घर की माटी घर मे"रहे मुहिम के माध्यम से दीपावली के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा हाथों से सजाए गए मिट्टी के दीपको का घर-घर जाकर निशुल्क वितरण किया वही दीपको के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया संस्था के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मिट्टी के दीपक हाथों में लेकर लोगो को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए जागरूक किया दीपावली के मौके पर मिट्टी के दीपक जलाने व देशी वस्तुओं का उपयोग करने एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश कुमरावत ने कहा कि संस्था के द्वारा पिछले दस वर्षों से यह मुहिम चलाई जा रही है प्रति वर्ष करीब 10 हजार दीपक खरीदकर निशुल्क इसका वितरण किया जाता है हमारा उद्देश्य यह है कि अपने देश के निर्धन कुम्हार से दीपक खरीदकर अपने देश को मजबूत बनाये ओर विदेशी वस्तुएं से छुटकारा पाए।
Tags
dhar-nimad