बैंकों का दो दिवसीय ग्राहक जन संपर्क अभियान का समापन
धार - बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी जिला बैंक धार ओपी आनंद की अगुवाई में सभी राष्ट्रीय कृत बैंक निजी बैंक ग्रामीण बैंक सहकारी बैंक और अन्य सभी वित्तीय संस्थानों का एक छत के नीचे दो दिवसीय ग्राहक जनसंपर्क अभियान का समापन किया गया इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक प्रसाद जोशी, इंदौर अंचल के आंचलिक प्रबंधक , आलोक कुमार महापात्र,आंचलिक प्रबंधक बीवी चावड़ा एवं अन्य बैंकों के प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे जनसंपर्क अभियान के तहत त्योहारों के रंग बैंकों के संग और मन में उमंग थीम पर विभिन्न योजनाओं में जिले के समस्त बैंक द्वारा लोन एवं वित्तीय सेवाओं का अवसर प्रदान किया गया इस आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नए आधार कार्ड बनवाने सुधार करवाने का विशेष स्टॉल ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार लगवाए गए
साथ ही बैंक के बीसी काउंटर के माध्यम से मेले पर ही जनधन खाते खोले गए जिस पर जीरो बैलेंस पर नई पासबुक प्रदान की गई इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई जिले के समस्त बैंकों की स्वीकृति पत्रों का वितरण बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक प्रसाद जोशी एवं उप आंचलिक प्रबंधक बीवी चावड़ा द्वारा किया गया आयोजन में बाग प्रिंट कोलेस्ट्रॉल एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसमें जिला कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, महाप्रबंधक प्रसाद जोशी एवं आंचलिक प्रबंधक अरो कुमार महापात्र, आंचलिक प्रबंधक बीवी चावड़ा आदि ने हस्तकला की रूपरेखा को समझा एवं विशेष रुचि दिखाई यह दो दिवसीय कार्यक्रम आंचलिक कार्यालय बैंक ऑफ इंडिया इंदौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में अग्रणी जिला प्रबंधक ओमप्रकाश आनंद ने बताया कि 2 दिन में कुल 47 करोड़ के ऋण की स्वीकृति एवं वितरण किया गया मंच संचालन बलराम बैरागी ने किया एवं आभार प्रदर्शन करते हुए ओपी आनंद ने समस्त बैंक वित्तीय संस्थान सहित जिला कलेक्टर श्रीकांत बनोठ सहित मीडिया कर्मियों व नागरिको का आभार व्यक्त किया।
Tags
dhar-nimad

