चंद्रयान की झांकी बनाई | Chandrayan ki jhanki banai

चंद्रयान की झांकी बनाई

चंद्रयान की झांकी बनाई

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - नवरात्रि उत्सव के तहत शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों की आकर्षक सजावट और झांकियां श्रद्धालुओं को लुभा रही है। पंडाल में छातों से सजावट हो या फिर चंद्रयान-2 की झांकी। झांकी को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

विमल विहार में नवदुर्गा उत्सव समिति  द्वारा चन्द्रयान की झांकी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है ।पंडाल में चारों ओर इको फ्रेंडली रंगों से आकृतियां बनाई गई है। समिति के कलाकारों ने सफेद कपड़े पर इको फ्रेंडली रंगों से आकर्षक कलाकृतियां बनाई हैं। जिनको देखने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। 

चंद्रयान के विक्रम लेंडर की झांकी के साथ देवी प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी चांद पर विराजित हैं, उन्हें चंद्रयाणी नाम दिया है। माता के दोनों हाथों में तिरंगा भी है। आकर्षक प्रतिमा और झांकी को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम होते ही रंगबिरंगी झांकी को देखने सैकड़ों लोग यहां जुट रहे हैं। श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से दीपक मिश्रा योगेश मार्को योगेश कोली कमलेश पारखे आदि ने दर्शन किया।

पीथमपुर का पंडालों में गरबों की धूम मची हुई है। इसको ने व्यवस्था संभाल रखी है वही पुलिस दल भी पंडालों पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर सिविल ड्रेस में रखे हुए हैं। भक्ति गीतों से पंडाल मैं घर में किए जा रहे हैं। किसी-किसी पंडाल में फिल्मी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News