भाव कम मिलने की बात को लेकर किसान नेता ने किया विरोध | Bhav kam milne ki baat ko lekar kisaan neta ne kiya virodh

भाव कम मिलने की बात को लेकर किसान नेता ने किया विरोध 

भाव कम मिलने की बात को लेकर किसान नेता ने किया विरोध

अंजड़ (शकील मंसूरी) - अंजड़ कृषि उपज मंडी में लगातार  सफेद सोने की आवक बढ़ने से  किसानों के साथ व्यापारी भी खुश नजर आरहा है वही प्रतिदिन मंडी में पांचसौ से अधिक  वाहनों की आवक होरही है  आज दोपहर भोजन अवकाश के दौरान भारतीय किसान संघ बड़वानी के तहसील अध्य्क्ष  घमंडी भाई राठौर कुछ किसानों को साथ लेकर  मंडी सचिव हिम्मत सिंह जमरा से मिलकर  किसानों को कम भाव मिलने एव बोली में व्यापारियों के द्वारा  बोली बढ़त की जो बोली लगाई जाती है  वह पांच रुपए से दस रुपए की होती है  यह बहुत कम है  ऐसे बढ़ाकर कम से कम पचास रुपए होना चाहिए  राठौर ने कहा कि बढ़त की बोली पांच रुपए होने से किसान को कोई फायदा नही होता है   वही मंडी में व्यापारी कम भाव दे रहे है  मंडी के बाहर व्यापारी अधिक भाव देकर उपज खरीदते है  जबकि मंडी में  किसानों को पांचसौ रुपए के लगभग भाव कम मिलरहा है   इस बात को लेकर  मंडी सचिव ने सभी व्यापारियों को  बुलाकर किसानों के सामने  चर्चा की  एव व्यापारियों को  निर्देश दिया की सभी किसानों को उनकी उपज  उचित मूल्य मिले इसका  आप सभी व्यापारी ध्यान देवे  चर्चा में रोशन जिनिग के  अफजल मंसूरी ने कहा कि सभी किसानों के कपास की गुणवत्ता अलग अलग होती है किसी मे नमी ज्यादा होती है किसी मे गुठली होती है किसी मे कुछ अन्य कारण होते है इसलिए भाव कम ज्यादा होते है  हमसभी किसान भाइयों को उनके उपज का पूरा पूरा दाम  बोली में लगाते है  फिर भी किसान असंतुष्ट होता है तो वह अनुबंध को केंसल करवाकर पुनः बेचने केलिए स्वत्रन्त्र है   आपसी सहमति के बाद  लगभग तीन बजे मंडी में पुनः खरीदी चालू हुई 

भाव कम मिलने की बात को लेकर किसान नेता ने किया विरोध

क्या कहते है  मंडी सचिव  हिम्मत सिंह जमरा 

किसानों की समस्या जैसे आई मेने भोजन अवकाश के बाद सभी व्यापारियों को बुलाकर समस्या का समाधान करवा दिया है  मंडी पुनः चालू हो गईहै

Post a Comment

Previous Post Next Post