भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया का तुफानी जनसंपर्क
झाबुआ (मनीष कुमट) - भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी के रुप मे चुनाव लड रहे युवा नेता भानु भुरिया का कल रात्रि में झाबुआ नाका स्थित मुस्लिम कालोनी से तुफानी जनसंपर्क प्रारंभ हुआ इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं संगठन के पदाधिकारियो को महु की लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने भगवा रुपटटा पहनाकर आर्शीवाद देते हुए जनसंपर्क के लिये रवाना किया। इस अवसर पर भुरिया के साथ क्षैत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी दौलत भावसार पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा नगरमंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक महामंत्री दिनेश राठौड मुकेश नागोरी जिला मंत्री राधाकिशन राठौड पूर्व नगर अध्यक्ष ललित बंधवार सैयद साकिर नावेद रजा राजेन्द्र उपाध्याय सेक्टर प्रभारी दिलीप नलवाया पार्षद श्री सिसोदिया दिलीप मकवाना छगन प्रजापत सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क मे शामिल हुए। जनसंपर्क करते हुए भुरिया ने मुस्लिम कालोनी , अयोध्या बस्ती, सोनी बाजार, दर्जी बाजार, सहित प्रमुख मोहल्लो मे घर घर जाकर दस्तक देते हुए मतदाताओ के चरण छुकर विजय का आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क रात्रि 10 बजे तक चला। उक्त जानकारी रानापुर मंडल के भाजपा मंडल प्रभारी भावसार द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई।
Tags
jhabua