शहर सरकार आपके द्वार अभियान का समापन
अंजड (शकील मंसूरी) - नगर परिषद अंजड़ द्वारा शहर सरकार आपके द्वार अभियान की शुरुआत नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सन्तोष शेखरचन्द पाटनी के मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 01 से की गई। उक्त आयोजन की शुरुआत बुधवार से वार्ड क्रमांक 01 के पंचमुखी हनुमान मंदिर से की गई जो 22 अक्टूबर 2019 तक नगर के समस्त वार्डो में आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान का अंतिम शिविर आज दिनांक 22 अक्टूबर को वार्ड 15 शिवालय मोहल्ले में लगाया गया जिसमें ई नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, नागरिक शिकायत एवं संपत्ति कर / जलकर इत्यादि का भुगतान अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होना है । साथ ही अभियान में वाटर हार्वेस्टिंग, युवा स्वाभिमान, पालीथीन मुक्ति, स्वच्छता संबंधित शिकायतों का निराकरण, बेसहारा गोवंश का संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
उक्त शिविर के समापन में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संतोष शेखरचंद पाटनी, उपाध्यक्ष श्री रणछोड़ जी जिराती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्री महादेव जी धनगर, साथ ही समस्त पार्षदगण, वार्डो 15 के पार्षद श्री रमेश तंवर के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमरदास सेनानी व स्वछता सर्वेक्षण टीम के साथ अभियान के प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा व कर्मचारियों की उपस्थिति में शिविर का समापन किया गया।
Tags
badwani