APL - 6 का हुआ समापन, विजेता रही मेवाड़ इलेवन टीम
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - प्रेरणा क्लब असाडा राजपूत समाज द्वारा दीपावली पर्व पर स्व. प्रशान्त भाटी (दादा) की स्मृति में APL (असाडपुरा प्रीमियम लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित किया गया, कुल 6 टीमें माँ आशापुरा टाइगर्स, किंग्स इलेवन राजपूत, मेवाड़ इलेवन, सोलंकी सुरमा, NRA राजपूत प्राईड, राजपूत पैंथर्स ने इस आयोजन में भाग लेकर अपनी टीमो को सम्मिलित किया।
क्लब के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान व क्रीड़ा सचिव सुधांशु चन्देल ने बताया कि डॉन बॉस्को स्कूल ग्राउंड पर आयोजित टूनामेंट में मेवाड़ इलेवन विजेता रहा जिसके मालिक इंद्रजीत तंवर व रितेश चिंटू वाघेला थे वहीं राहुल परिहार की टीम NRA राजपूत प्राईड उप विजेता रही, टूनामेंट में एम्पायर की भूमिका सुरेश दा माहेश्वरी, साबिर बाबा, रियासत अली, श्रीकांत बाहेती, पिंकेश वर्मा, सन्नी बारेला आदि ने निभाई। आयोजित टूनामेंट में मेन आफ़ मैच सारेंद्र गहलोत, अमित भाटी, संकेत सोलंकी, हार्दिक गहलोत,ओजस चावड़ा, अक्षय वाघेला, स्वतंत्र भाटी, वेद चावड़ा, निकुंज सोलंकी आदि रहे। टूनामेंट में सारेंद्र गहलोत मेन आफ़ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, व सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रहे। टूनामेंट के बेस्ट बल्लेबाज स्वतंत्र भाटी रहे, व सर्वाधिक चोक्के लगाने वाले खिलाड़ी अनमोल पंवार रहे, इस बार APL 6 के उभरते हुए खिलाड़ी रहे वेद चावड़ा। आयोजित टूनामेंट में यतेंद्र सिंह भाटी, राजेश जे वाघेला, धर्मेंद्र राठौर,तरुण मण्डलोई, तृषित चावड़ा दुबई, जायसवाल, जीतू देवड़ा, तनिष्क वाघेला, हिमांशु सिलाका, संतरा निनामा, विजय गहलोत, हेमन्त सिसौदिया, ज्ञानेंद्र गहलोत, पदम गहलोत, लविंद्र चौहान, राजेेन्द्र गुड्डू राठौर, राघवेन्द्र गहलोत, रिंकेश तवंर, चीतल पंवार, पीयूष चंदेल, अंकित भाटी, प्रभोध भाटी, अक्षय वाघेला, आशीष वाघेला, सागर पंवार, राजा पंवार,डॉन बोस्को अकादमी, स्वामी विवेकानंद स्कूल आदि का सारहनीय योगदान रहा।
क्लब के संरक्षक उमेश वर्मा व क्लब अध्यक्ष अभिजीत राठौर ने टूनामेंट के सफल आयोजन के लिए सहयोगकर्ता, समाजजन, क्लब के सदस्यों का हार्दिक आभार माना।
Tags
jhabua
