वैष्णो देवी के दरबार से 125 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई | Vaishno devi ke darbar se 125 meter lambi chunri chadai

वैष्णो देवी के दरबार से 125 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई

वैष्णो देवी के दरबार से 125 लीटर लंबी चुनरी चढ़ाई

ओंकारेश्वर (ललित दुबे) - धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में  इन दिनों  चारों और गरबो की धूम मची हुई है धार्मिक कार्यक्रम के तहत वैष्णो देवी के दरबार से 125 मिटर लंबी चुनरी लेकर आए जिसकी शोभायात्रा निकाली गई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ छोटी छोटी बालिकाओं ने मां दुर्गा का रूप धारण कर चुनरी अपने सर पर रखकर यात्रा निकाली 

माता वैष्णो देवी के दरबार से लेकर आए चुंदरी यात्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
  
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बडी संख्या में  बालिकाए मां दुर्गा का रूप धारण कर विष्णु  मंदिर में एकत्रित हुई   संगठन  के अनेकों  युवा संतों के साथ चुनरी यात्रा की शुरुआत की गई  125 मीटर चुनरी   लेकर ओंकारेश्वर पहुंचे संगठन के युवाओं ने जानकारी मे बताया कि अनेकों वर्षों संगठन के लोग ओंकारेश्वर से मां विष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर चुनरी लेकर आते हैं नगर में यात्रा निकालने से पहले नर्मदा नदी के गोमुखघाट पर पूजन पाठ करवाने के बाद नगर में चुनरी यात्रा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई विष्णु  मंदिर से निकली चुनरी यात्रा का नगर में गुलाब के फूल बसाकर अनेक स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया  बालिकाओं के आगे ढोल बजाते हुए अब सुंदर यात्रा मुख्य बाजार पुराना बस स्टैंड बालवाड़ी गजानन भक्त निवास से होती हुई है ब्रहमपुरी में  दुर्गा उत्सव पंडाल पहुंची  एवं चुनरी को माता दरबार में रखवा दी गई  नवरात्री पर्व समाप्त होने के बाद  माँ नर्मदा के जल अर्पित  कर दिया जाएगा   संगठन के युवाओं ने बताया कि मां वैष्णो देवी के दरबार से चुनरी लेकर आने का उद्देश्य यह है कि देश में  सुख शांति रहे मां वैष्णो देवी प्राकृतिक आपदाओं से बचाएं आपसी भाईचारा कायम रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post