या हसन - या हुसेन नारो के बीच निकला ताजियों का विशाल कारंवा | Ya hussain ya hussain naro ke bich nikla tajiyo

या हसन - या हुसेन नारो के बीच निकला ताजियों का विशाल कारंवा

या हसन-या हुसेन नारो के बीच निकला ताजियों का विशाल कारंवा

आस्थाओ के साथ ताजियो का किया विसर्जन

आलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - आंखो मे अश्क और दिल मे हुसैन रहते है, हक हसैन मौला हुसैन, या हसन या हुसैन जेसे गगनभेदी नारो एवं नगाडो के बिच गत मंगलवार रात्री दस बजे नगर के प्रमुख मार्गो से ताजियो का विशाल चल समारोह निकाला गया। सभी ताजिये स्थानिय जामा मस्जिद चोक पर जमा हुए और आमजनो की ज्यारत के लिए रखे गए। जहां पर हिंदु-मुस्लिम समुदाय के हजारो श्रद्धालुओ ने आस्थास्वरुप दर्शन कर चढावा पेश किया। बुधवार दोपहर को नगर के सभी ताजियो का परम्परानुसार राक्शा स्थित नदी पर विसर्जन किया गया। 

या हसन-या हुसेन नारो के बीच निकला ताजियों का विशाल कारंवा

लोबान की खुशबु की महक उठा जामा मस्जिद चोक

हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व पर की दसवी तारीख मंगलवार रात्री को नगर के कुछ ताजियो का अपने-अपने स्थानो से जुलुस नगर के बस स्टैण्ड, नीम चैक दावलशाह मोहल्ले से निकाला गया, जो जामा मस्जिद पर जमा हुए। जुलुस के आगे-आगे हुसेनी अखाडे के कलाकार चल रहे थे। चल समारोह मे समाजजन या हसन-या हुसेन का नारा लगाते हुवे चल रहे थे। जामा मस्जिद चैक पर मुस्लिम समाजजनो के अलावा विभिन्न समाज के लोंगो ने शिरकत कर आस्थास्वरुप नारियल, चिरोंजी, लौभान, मिठाई का ताजियो पर चढावा पेशकर अपनी-अपनी मन्नोति पुर्ण की। नगर मे इस बार लगभग 25-30 ताजियो का निर्माण किया गया था। कुछ ताजिए मनमोहक होकर आर्कषण का केंद्र लग रहे थे। वहि मंगलवार को हुई दिनभर बारिश को लेकर तथा उसकी संभावना को लेकर कुछ मोहल्लो के ताजिए रात्रि में जामा मस्जिद चोक पर नही आए ओर उक्त ताजिए अपने-अपने स्थान पर ही रहे। नगर के कुम्हरवाडा, माली मोहल्ला, खोदरी फलिया क्षैत्र मे भी ताजियो के दर्शन हेतु श्रद्धालुओ का तांता लगा। रात्री को शहर काजी सेयद अफजल मियां साहब के निवास पर आने वाले विभिन्न समाज के लोगो का दफ्तर दारुल कजात की और से सेयद हनिफ मियां ने स्वागत किया। चोक पर पर विभिन्न कमेटियो द्धारा शर्बत तथा पानी के स्टाल लगाकर प्रसादी के रुप मे आमजनो को पिलाया गया। पर्व पर आसपास के अंचलो के श्रद्धालुओ ने भी शिरकत की।   

हुसैनी अखाडा के कलाकारो ने दिखाए शानदार करतब

मंगलवार रात्री को मस्जिद चोक पर स्थानिय हुसैनी अखाडे के कलाकारो ने एक से बढकर एक करतब दिखांए। बुुधवार की सुबह जामा मस्जिद चोक से ताजिए स्थानिय मुर्गी बाजार पर पहुंचे। जहां पर हुसेनी अखाडे के कलाकारो ने करतब बताए। जिसे देखने वाले भी आश्र्चयचकित हो उठे। मुर्गी बाजार मे अखाडे के कलाकारो का समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया। यहा से ताजियो को सिनेमा चोराहा से राक्सा स्थित नदी मे विर्सजन हेतु ले जाया गया। जहां आस्थाओ के अनुसार सभी ताजियो का विर्सजन किया गया। मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। नगर के विभिन्न मोहल्लो के ताजियो पर पुलिस जवानो की तेनाती सुनिश्चित की गई थी। नगर के विभिन्न मार्गो व प्रमुख चोराहो पर पुलिस दल-बल संघन पेट्रोलिंग करते हुए नजर आया। इस बार प्रशासन की यातायात व्यवस्था भी माकुल थी। पर्व शांतिपुर्ण सम्पन्न होने पर शहर काजी अफजल मियां सहित समाजजनो ने कलेक्टर एवं एसपी महोदय व नपा प्रशासन, विधुत विभाग सहित नगरवासियो का आभार व्यक्त किया हे।

Post a Comment

Previous Post Next Post