सुमेरसिंह अजनार जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद पर नही - जिलाध्यक्ष पटेल
मुझ पर लगाए आरोप झुठे एवं बेबुनियाद-विधायक सुश्री भुरिया
आलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - विगत दिनो एसपी कार्यालय पर जोबट क्षेत्र के नेता सुमेरसिंह अजनार ने एसपी श्रीवास्तव को एक शिकायती आवेदन सोपा था। जिसमे श्री अजनार ने जोबट विधायक सुश्री भुरिया पर जो आरोप लगाए हे वह बेबुनियाद होकर झुठे आरोप है। साथ ही सुमेरसिंह अजनार स्वयं को जिला कांग्रेस का कोषाध्यक्ष कहता है जबकि वह फर्जी है। श्री अजनार जिला कांग्रेस के किसी भी पद पर काबिज नही है। वह कांग्रेस को कमजोर कर बदनाम करने की साजिश रच रहे है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने बताया कि पिछली विधानसभा चुनाव मे सुमेरसिंह अजनार द्धारा जोबट कांग्रेस के अधिक्रत प्रत्याशी का साथ न देकर निर्दलिय प्रत्याशी के लिए काम किया था। श्री अजनार को पार्टी विरोधी गतिविधियो के चलते प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने छः साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। जबसे वह कांग्रेस पार्टी से बाहर है। उन्होने बताया कि कतिपय नेताओ को जोबट विधानसभा का विकास के कार्य हजम नही हो रहे है। इसलिए वह अंर्गलन आरोप लगाकर झुठी वाहवाही लुटने मे लगे हुवे है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को भी अवगत कराया जाएंगा। इस मामले को लेकर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर, नपाध्यक्ष सेना पटेल, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जेन, सेयद मम्मा मियां, राजेंद्र टवली, खुर्शिद अली दिवान, अनिल थेपडिया, हरदास भाई, रेमणसिंह मोनु बाबा, लईक भाई, मदन डावर, नारायण अरोरा, अलीराजपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केलाश भाई सरपंच, जोबट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुरु अजनार, सोण्डवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भाई, उदयगढ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमरु अजनार, भाबरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छितुसिंह मावी, कार्यवाहक अध्यक्ष हरिश भाभर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भयडिया, आईटीसेल के ईरशाद चंदेरी एवं इरफान मंसुरी, जितु अजनार सहित आदि नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने श्री अजनार द्धारा विधायक सुश्री भुरिया के खिलाफ की गई झुठे आरोपो कि कडे शब्दो मे निंदा कर विरोध जताया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
Tags
jhabua