सकल व्यापारी संघ ने की झाबुआ के राजा की महाआरती, विशेष अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया हुए शामिल
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के कस्तूरबा मार्ग में 6 सितंबर, गुरूवार रात झाबुआ के राजा की महाआरती करने का लाभ सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारी-सदस्यों ने लिया। सभी पदाधिकारी-सदस्य पैलेस गार्डन से ढोल-धमाकों के साथ सिर पर तिरंगा आकृति का साफा पहनकर कस्तूरबा मार्ग पहुंचे। जहां बाप्पा की महाआरती का लाभ लिया। महाआरती में विषेष अतिथि के रूप में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया भी शामिल हुए।
गुरूवार रात कस्तूरबा मार्ग में झाबुआ के राजा की महाआरती करने का लाभ लेने सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, लोकेन्द्र बाबेल, सचिव पंकज जैन मोगरा, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेष शाह, सह-कोषाध्यक्ष मधुकर शाह, वरिष्ठ मनोज बाबेल, मनोज सोनी, मुकेष जैन ‘नाकोड़ा’, प्रमोद भंडारी, राजनारायण गुप्ता, हार्दिक अरोरा, गोपाल सोनी, अंकुष कांठी आदि ने 8.15 बजे पैलेस गार्डन से सिर पर साफा पहनकर एवं भारत माता तथा वंदे मातरम् के जयकारों के साथ ढोल-धमाकों के साथ पैदल रैली निकाली। यह रैली राजवाड़ा, नेहरू मार्ग होते हुए जेकेआर ग्रुप के पांडाल पर पहुंचने पर यहां ढोल पर नृत्य किया। साथ ही झाबुआ के राजा के जयकारे लगाए। बाद सभी ने बारी-बारी से बाप्पा की महाआरती की वहीं महाआरती का लाभ डॉ. विक्रांत भूरिया के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजनों में आषीष भूरिया, गौरव सक्सेना, गोपाल शर्मा, निखिल सेठिया, जयसिंह भाई ने लिया। अंत में सभी को लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती में शहर से बड़ी संख्या में भक्तजन भी शामिल हुए। व्यापारी संघ ढोल धमाकों के साथ साफा पहनकर महाआरती में हुआ सम्मिलित।
Tags
jhabua