प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं - उमा शंकर गुप्ता | Pradesh main kanoon vyavastha puri tarha dhwast

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं - उमा शंकर गुप्ता

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं: उमा शंकर गुप्ता

मुरैना (संजय दीक्षित) - प्रदेश सरकार अपने वायदे पर विफल रही है ।जय किसान ऋण योजना ढकोसला बन गई। किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पडी है। अराजकता का माहौल समूचे प्रदेश में बना हुआ है। प्रशासन कांग्रेसियों के दबाब के कारण काम नहीं कर पा रहा है और तबादला उद्योग के कारण बुरी तरह परेशान है। यह बात घंटानाद आंदोलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कलेक्ट्रेट पर आंदोलनकारियों को संबोधित करतेे हुए व्यक्त किए। उन्होंने जनता के लिए यह परेशानी का सबब बनी कांग्रेस की सरकार के लिए कहा कि जब कांग्रेस के आपसी द्वंद्ध ही नहीं सुलझ पा रहे हैं तो ये जनता के लिए क्या कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा खुद कांगे्रसियों का पता नहीं। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कमलनाथ और उसके पीछे कई नाथ खडे हैं, जो प्रदेश में जमकर लूट खसौट का व्यापार चला रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वक्ताओं ने कहा कि बिजली समय पर नहीं, किसान को खाद बीज नहीं और कर्मचारी ट्रांसफर की वजह से काम नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कमलनाथ सरकार को चेतावनी है कि वो अभी भी सुधर जाये और जनता को देखे, अन्याय, अत्याचार बंद करे, उत्खनन के उद्योग पर विराम लगाए। अन्यथा सरकार को नीचे गिराने के लिए भाजपा पीछे नहीं रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक दादा गजराज सिंह जी पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह जी महापौर अशोक अर्गल पूर्व मंत्री मुंशीलाल सभापति अनिल गोयल अल्ली भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा उदयवीर सिंह सिकरवार योगेश पाल गुप्ता महामंत्री कमलेश कुशवाह श्रीमती जया चतुर्वेदी जिला मंत्री मुकेश सिंह परमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा, सोनू परमार कोशलेन्द्र अवस्थी श्रीमती कंचन चोहान डॉक्टर मनु शर्मा कार्यालय मंत्री राजेश रामनाथ सिकरवार मीडिया प्रभारी नीरज भदोरिया गजेंद्र सिंह तोमरो बच्चूलाल गुप्ता वरिष्ठ नेता हमीर पटेल बल्लभ डंडोतिया मधू डण्डोतिया मोर्चा अध्यक्ष राजेश शर्मा राकेश खटीक मयंक शर्मा मंडल अध्यक्ष आनंद सिकरवार प्रेमकांत शर्मा बल्लो डण्डोतिया इंद्रजीत यादव लाखन यादव रामगोपाल सिकरवार महेन्द्र यादव अशोक सिंह तोमर कविन्द्र सिंह तोमर राजकिशोर शर्मा महाराज सिंह तोमर संजय शर्मा चारू कृष्णा डण्डोतिया अरविन्द भदोरिया मुकेश जाटव सोनू धीरज शर्मा नीतू तोमर अम्बाह कल्ला शर्मा खेम सिंह भदोरिया राजवीर यादव आईटी सेल प्रमिल सिंह तोमर विजय दण्डोतिया चन्द्रपाल सिकरवार राघवेन्द्र उपाध्याय सुल्तान सिंह सिकरवार रामवीर कंषाना धर्मेन्द्र श्रीवास्तव रामकुमार महेश्वरी राहुल पचोरी अरविन्द सिंह सिकरवार पार्षद केशव सिंह तोमर पार्षद जितेन्द्र सिंह तोमर पार्षद धीरज सविता कल्लू भदौरिया साहब सिंह तोमर पोरसा वर्मा जी रामनाथ पिप्पल  संदीप सेगर हरी सेंगर  कपिल राजोरिया  दिलीप दण्डोतिया  नवल सागर  मनोज छारी  प्रमोद छारी  लोकेन्द्र शर्मा हडवांसी प्रहलाद सिंह तोमर संजय सिघल दिनेश सिंघल मुन्ना लाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post