मैं हूॅं कबाड़ी अभियान में जनमानस की भागीदारी से मिल रही सफलता - चम्बल कमिश्नर
मुरैना (संजय दीक्षित) - चम्बल कमिश्नर की प्रेरणा से मुरैना नगर के चलाये जा रहे मैं हॅूं कबाड़ी अभियान में व्यापारियों द्वारा भी भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उक्त बात नगर निगम मुरैना के आयुक्त अमरसत्य गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। गुप्ता ने बताया कि जनमानस की भागीदारी से अभियान को निरंतर सफलताऐं मिल रहीं है। आम लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोगों ने स्वत: ही पॉलीथिन का बहिष्कार करना आरंभ कर दिया है। गुप्ता ने बताया कि नगर के कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान से लोगों को पॉलीथिन में सामान देना बंद कर दिया है। मैं हॅूं कबाड़ी अभियान के माध्यम से मुरैना नगर निरंतर जागरूक हो रहा है। इस अभियान को कार्यस्वरूप देने वाली चम्बल कमिश्रर धन्यवाद की पात्र हैं। आज उनकी बजह से समस्त मुरैनावासी जाग्रत हुये हैं। निगम के जनसंपर्क अधिकारी रहीम चौहान ने बताया कि बुधवार को गल्ला मण्डी गेट से एबी रोड केएस मिल चौराहे तक मैं हॅूं कबाडी अभियान के तहत पॉलीथिन हटाने की मुहिम चलाई गयी थी। इस अवसर पर निगम के एमआईसी सदस्य संंजय शर्मा ने कहा कि मैं हॅूं कबाड़ी अभियान एक अच्छी पहल है। कुछ ही दिनों में मुरैना में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। निश्चित अभियान समाप्ति तक मुरैना शहर पॉलीथिन मुक्त होगा।
आज चलेगा मयूर टॉकीज से स्टेट बैंक एटीएम तक अभियान मैं हॅूं कबाड़ी अभियान आज मयूर टॉकीज से स्टेट बैंक एटीएम तक चलाया जायेगा। आज के अभिायन के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी श्रमदान करेंगे।
Tags
murena