पावागढ़ पैदल यात्रियों का दल लौटा आलीराजपुर | Pavagad pedal yatrio ka dal lota alirajpur

पावागढ़ पैदल यात्रियों का दल लौटा आलीराजपुर

पावागढ़ पैदल यात्रियों का दल लौटा आलीराजपुर

आलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - मनकामनेश्वरी अंबे माता मंदिर के तत्वावधान में निकाली गई आलीराजपुर से पावागढ़ तक की पैदल यात्रियों का दल शनिवार को सकुशल वापस लौट आया। यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार किया गया था। यात्रा में शामिल सभी 117 पैदल यात्रियों ने शनिवार की सुबह पावागढ़ पहुंचकर मां कालिका के दर्शन किए और माता रानी को चुनर ओढ़ाकर दल वापस लौट आया। दल का नेतृत्व क्षत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने किया। विधायक पटेल ने बताया कि गुरूवार की सुबह पावागढ़ की पदयात्रा आलीराजपुर से आरंभ हुई थी। रात्री विश्राम मार्ग में छोटा उदयपुर व शिवराजपुर में किया गया। शिवराजपुर से शनिवार की सुबह पद यात्रियों का जत्था पावागढ़ की उंची पहाडिय़ों पर पैदल ही पहुंचा और मां कालिका के दर्शन किए। यात्रा में दिलीप पटेल, विरेन्द्र रावत,झेतरसिंह, वेरसिंह, सुरपाल भाई, मराठा जी, महेन्द्र मंडलोई,रूपालसिंह चांदपुर, दौलत भाई व अन्य शामिल थे।

पावागढ़ पैदल यात्रियों का दल लौटा आलीराजपुर

मनकामनेश्वर माता का किया आकर्षक श्रंगार

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बोरखड़ स्थित मां मनकामेश्वरी अंबे माता मंदिर में मूर्ति का विधायक मुकेश पटेल की और से आकर्षक श्रंगार किया गया। प्रात: पूजा अर्चना व घट स्थापना के साथ विधि वत आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शारदीय नवरात्रि में प्रतिदिन माताजी के प्रांगण में प्रतिकात्मक गरबो का आयोजन होगा। यह जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली ने दी।

Post a Comment

0 Comments