नगर पालिका परिषद झाबुआ की एक और नई उपलब्धि नोड्यूस, स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाना पड़ेंगे चक्कर
नगर पालिका परिषद झाबुआ का फार्मूला संपूर्ण मध्य प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद में जारी होगा
झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोलवाला) - नगर पालिका परिषद द्वारा एक नई उपलब्धि के तहत नगर के रह वासियों की सुविधा के लिए ई - नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से नोड्यूज प्रमाण पत्र दिए जाने का आज शुभारंभ किया गया जिससे नगर पालिका परिषद की एक उपलब्धि कही जा सकती है
आज 18 सितंबर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय से ई पोर्टल नोड्यूज प्रमाण पत्र का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नू डोडियार मुख्य नगरपालिका अधिकारी एलएस डोडिया एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडिया र एवं समस्त पार्षद गणों की मौजूदगी में किया गयाउल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद झाबुआ के द्वारा नोड्यूज प्रमाण पत्र नगर पालिका में उपस्थित होकर आवेदन देकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाता था जिसके कारण आम जनता व नागरिकों को नगर पालिका कार्यालय में प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु चक्कर लगाना पड़ता था विभागीय प्रोसेस में समय लगता था नगर की जनता के हितार्थ नगर वासियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कार्यालय के राजस्व विभाग द्वारा नोडल अधिकारी से संपर्क करके एक फार्मूला तैयार किया गया जिसे नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल के ई नगर पालिका पोर्टल द्वारा उक्त फार्मूले को मध्य प्रदेश की संपूर्ण 378 नगर निगम नगर पालिका नगर प परिषद के लिए लागू कर दिया गया जो झाबुआ नगर पालिका परिषद के राजस्व कर्मचारियों अयूब खान एवं मुकेश चौहान कि एक और उपलब्धि है उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष इन्हीं कर्मचारियों द्वारा संपत्ति कर ऑनलाइन वसूली में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नगर के रहवासियों के साथ सामंजस्य बनाकर वर्ष 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में परिषद प्रथम स्थान प्राप्त करने का पुरजोर प्रयास कर रही है नगर पालिका परिषद कार्यालय में पार्षदों कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष मन्नू डोडिया र ने शपथ स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई
आज इस गरिमामय ई पोर्टल प्रमाण पत्र शुभारंभ अवसर पर समस्त पार्षद गण साबिर फिटवेल रशीद कुरेशी अविनाश डोडिया र बबलू कटारा विवेक मे डा नूरजहां शेख स्वास्थ्य निरीक्षक यूनुस उद्दीन कुरेशी राजस्व निरीक्षक अयूब खान मुकेश चौहान ऋषि डोडिया र जाकिर कुरेशी मनसुख सुनील अलावा पार्वती चौहान अनीशा राज सिंह रूप सिंह सविता सिंह निधि ठाकुर पंकज कुमार प्रेम कुमार महेश मेवाड़ा अरविंद कुमार आदि कर्मचारी गण भी इस गरिमा में कार्यक्रम में उपस्थित थे उक्त जानकारी पार्षद साबिर फिटवेल ने दी
Tags
jhabua