मनीष कुमट आईजा के मप्र उपाध्यक्ष मनोनीत | Manish kumat AIJ ke MP upadhyash manonit

मनीष कुमट आईजा के मप्र उपाध्यक्ष मनोनीत, एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितंबर को मुंबई में

मनीष कुमट आईजा के मप्र उपाध्यक्ष मनोनीत

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हार्दिक हुंडिया एवं राष्ट्रीय मंत्री महावीर श्रीमाल ने आईजा के मप्र मंत्री प्रदीप जैन की अनुसंशा पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मनीष कुमट निवासी झकनावदा (पेटलावद) को संगठन का मप्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

आईजा के संस्थापक राष्ट्रीयअध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मनीष कुमट को बधाई देते हुए जानकारी दी कि एसोसिएषन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन प्राचीन अगासी जैन तीर्थ विरार मुंबई में आगामी 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होगा। जिसमे देशभर से जैन पत्रकार सम्मिलित होंगे। जहां उत्कृष्ट कार्य करने वालो पत्रकारों को आईजा एक्टिव रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिवेशन में श्री कुमट को भी सम्मिलित होने हेतु आंमत्रित किया है। इस अवसर पर श्री कुमट ने कहा कि उन्हें एसोसिएशन द्वारा यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपे जाने पर अब वे मप्र में जैन पत्रकारों के हितार्थ लगातार कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।

दी गई बधाईयां

श्री कुमट को आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में यशवंत भंडारी, मनोज मेहता, मनोज भानपुरिया, ओमप्रकाश शर्मा, योगेन्द्र नाहर, दौलत गोलानी, निलेश भानपुरिया, अली असगर बोहरा, पवन नाहर, गोपाल विश्वकर्मा, उत्तम गेहलोत सहित जिले के समस्त पत्रकारों एवं ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post