कृषि कल्याण व उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव ने नर्सरी का निरीक्षण कर किसानों से की चर्चा
बालाघाट (टोपराम पटले) - बालाघाट जिले के बिरसा तहसील अंतर्गत ग्राम रहेंगी संजय निकुंज नर्सरी में मध्य प्रदेश शासन के कृषि कल्याण व उद्यानिकी मंत्री माननीय सचिन यादव जी ने नर्सरी का निरीक्षण कर किसानों से परिचर्चा की उन्होंने चर्चा के दौरान किसान साथियों को उद्यानिकी क्षेत्र में बढ़ावा देने का प्रयास कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है।प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा और इस माध्यम से हमारे किसान साथियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की बात कही। जिसमे मुख्य रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे जी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत जी बैहर विधायक संजय उईके जी बालाघाट कलेक्टर श्री दीपक आर्य जी पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी जी जिला पंचायत सीईओ रजनी सिंह जी कृषि उद्यानिकी अधिकारी श्री हरगोविंद धुवारे जी पंचायत बिरसा सीईओ श्री गौरीशंकर डहेरिया जी बिरसा तहसीलदार श्री राजेन्द्र टेकाम जी मलाजखंड (थाना प्रभारी) श्री जसवंत सिंह मीणा जी बिरसा (थाना प्रभारी) श्री रविकांत डेहरिया जी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
dhar-nimad