ग्राम बरबेट में वृद्ध महिला की अपने ही घर मे मिली लाश | Gram barbet main vradh mahila ki apne hi ghar main mili laash
ग्राम बरबेट में वृद्ध महिला की अपने ही घर मे मिली लाश, लूट और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
पेटलावद (मनीष कुमट) - पेटलावद तहसील के रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरवेट में आज सुबह एक वृद्ध महिला की लाश अपने ही घर से बरामद हुई है। जानकारी अनुसार बरवेट में रहने वाली सुमन बाई गुजर उम्र 80 वर्ष की लाश आज अपने ही घर से बरामद हुई है। वृद्ध महिला घर पर अकेले रहती थी। साथ ही महिला के शरीर पर एक भी आभूषण नही है, जिससे पूरा मामला हत्या एवं लूट का प्रतीत हो रहा है। डीएसपी पूजा शर्मा द्वारा बताया गया मामले को लेकर हमारे द्वारा जांच की जा रही है, फिलहाल स्थिति को देखते लूट ओर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। मोके पर फोरेंसिक टीम भी पहुच रही।
Comments
Post a Comment