गांधी जयंती पर कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का आयोजन | Gandhi jayanti pr kavi sammelan evam sahitykar samman ka ayojan

गांधी जयंती पर कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का आयोजन

गांधी जयंती पर कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का आयोजन

राणापुर (ललित बंधवार) - पूज्य महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए 2 अक्टूम्बर 2019 बुधवार को दोपहर 12 बजे से श्री राजेंद्र भवन में साहित्यकार सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन शिवाजी चोक के तत्वावधान में रखा गया है।
             
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री सिमा शाहजी का पर्यावरण प्रेम तथा वनवासियों को रक्तदान के प्रति जाग्रत करने की अनुकरणीय पहल एवं लोकेंद्र सिंह चौहान को पक्षी प्रेम के अनोखे कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा।
              
कवि के रूप में माधुरी किरण ,तबस्सुम अश्क पंकज प्रसून आरहे हे। डॉ के के त्रिवेदी, नीलेश पंचोली, शरत शास्त्री, भेरूसिंह चौहान,विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी समारोह के सयोजक सुरेश समीर ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post