कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के नामांकन दाखिले व महासभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ व मंत्री गण एवं विधायक गण
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - झाबुआ विधानसभा उप चुनाव कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कान्तिलाल भूरिया 30 सितंबर सोमवार को अपना नामंकन दाखिल करेंगे इसके पूर्व उत्कृष्ट मैदान मैं एक महासभा का आयोजन होगा जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सभा को संबोधित करेंगे इस दौरान मुख्य चुनाव प्रभारी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ग्रह मंत्री बाला बच्चन , उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी नगरी निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री डॉक्टर विजयलक्ष्मी साधो ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव पूर्व विधायक जेवियर मेडा भी सभा को संबोधित करेंगे व अन्य मंत्रियों की भी आने की सम्भावनाए है उपचुनाव के झोन प्रभारी विधायक गण बड़वाह विधायक सचिन बिरला सेंधवा विधायक ग्यारसी लाल रावत सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सैलाना विधायक हर्ष गहलोत आलोट विधायक मनोज चावला जोबट विधायिका सुश्री कलावती भूरिया अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पेटलावद विधायक वालसिंह मीणामध्य प्रदेश कांग्रेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता व अन्य वरिष्ठ नेता गण सभा को संबोधित करेंगे
आयोजित नामांकन महासभा रैली रोड शो को ऐतहासिक बनाने में जुटे मैदानी कांग्रेस के पदाधिकारी गण क्षेत्रीय कांग्रेस संयोजक बूथ प्रभारी जिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेश युवा कांग्रेश महिला कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सेवादल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आई टी सेल पर्यवेक्षक सरपंच गण जिला पंचायत जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों पार्षद गणों वह पार्टी के अन्य मोर्चा संगठनों के कार्य कर्ता गण आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की प्रातः 11:00 उत्कृष्ट मैदान में सभा को अतिथियों द्वारा संबोधित किया जाएगा तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे सभा स्थल से कांग्रेश जनों के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ उत्कृष्ट मैदान से गांधी चौक थांदला गेट बाबेल चौराहा राधा कृष्ण मार्ग लक्ष्मीबाई मार्ग राजवाड़ा गोवर्धन नाथ मंदिर तिराहे कालका माता मंदिर गर्ल्स स्कूल डीआरपी लाइन चौराहे से कलेक्टर कार्यालय के बाहरी गेट तक पहुंचेगी
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला युंका अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर रूप सिंह डामोर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डोसी प्रकाश राका मानसिंह मेडा युवा नेता आशीष भूरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर शंकर सिंह भूरिया काना गुंडिया निहालचंद पडियार बंटू अग्निहोत्री गेंदमल डोसी ठाकुर रविंद्र सिंह गौरव सक्सेना गजेंद्र पाटीदार ठाकुर निर्भय सिंह राजेश ब ड दवाल विजय भाबर सुरेंद्र गरवाल चंदूलाल पडियार गंगा मोहनिया मारथा डामोर बंटी डामोर आचार्य नामदेव हर्ष भट्ट जितेंद्र अग्निहोत्री विजय पांडे राजेश भट्ट रशीद कुरेशी अविनाश डोडिया र ठाकुर आदित्य सिंह विनय भाबर वरुण मकवाना दिलीप सिंह भूरिया भारू मावी मनीष व्यास गोपाल शर्मा अलीमुद्दीन सैयद मुकेश बैरागी धूमा डामोर जितेंद्र सिंह बापू अब्दुल शेख खून सिंह गुड़िया धर्मेंद्र मचार प्रीतेश घोड़ावत जितेंद्र शाह वसीम सैयद धूमा भाबोर खीमा भाबोर सुरेश समीर मिथु सरपंच फूलचंद जैन चंचल जैन अजहर ठेकेदार आदि कांग्रेसजनों ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण किसानों नगर के व्यापारी गणों व आम जनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

