चैकी बघराजी अन्तर्गत हुई हत्या का खुलासा | Cheki baghraji antargat hui hatya ka khulasa

चैकी बघराजी अन्तर्गत हुई हत्या का खुलासा, पत्नि से अवैध संबध होने के संदेह पर पत्थर से हमला कर की थी हत्या आरोपी पुलिस गिरफ्त में

चैकी बघराजी अन्तर्गत हुई हत्या का खुलासा

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना कुण्डम अपराध क्रमांक 248/19  धारा 302 भा.द.वि.
मृतक का नाम- रामनाथ मरकाम पिता लम्मू सिंह मरकाम उम्र 50 वर्ष ग्राम गुरईया तालाब मोहल्ला थान कुण्डम
गिरफ्तार अरोपी- अभिमन्यू उर्फ मन्नू पिता अर्जुन उर्फ नन्हें सिंह मरावी उम्र 45  वर्ष निवासी ग्राम गुरईया कुण्डम
जप्ती-  घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं घटना के वक्त पहने खून लगे कपडे़।

थाना कुण्डम, चैकी बघराजी अन्तर्गत दिनॅाक 2-9-19 को शाम लगभग 6-30 बजे सूचना मिली कि ग्राम गुरईया तालाब मोहल्ला में रोड किनारे बनी लक्ष्मण पंद्रो के चाय पान के टपरा के सामने एक व्यक्ति के घायल पडा है जिसके सिर से खून निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत पडा मिला, आसपास भीड एकट्ठा थी, मृतक के दाहिनी तरफ कान में एवं सिर में चोट थी, आसपास खून फैला था, मृतक की पहचान भारत सिंह मरकाम उम्र 36 वर्ष निवासी तालाब मोहल्ला ग्राम गुरईया ने अपने चाचा रामनाथ मरकाम उम्र 50 वर्ष के रूप में की एवं बताया कि, उसके चाचा रामनाथ मरकाम पिछले 5 साल से उसके साथ रहते है, शाम लगभग 5 बजे सभी लोग खेत से घर वापस आये, विष्णु चाचा भी गुरईया कालोनी मोहल्ला से उसके घर बैठने आये थे, सभी घर में बैठकर घरू बात कर रहे थे तभी उसके चाचा रामनाथ शाम लगभग 6 बजे घर से बीडी लेने को कहकर गुरईया चैराहे तरफ गये थे। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
                               
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा, आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन मे  अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाॅ राय सिंह नरवरिया,  एवं उपुअ मुख्यालय श्री मलखान सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी कुण्डम श्री सतीष पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।
                 
गठित टीम के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत परिजनों से पूछताछ की गयी तो भतीजे भारत सिंह ने बताया कि गाॅव का अभिमन्यू उर्फ मन्नू सिंह मरावी  उसके चाचा रामनाथ के उपर शक करता था कि उसके चाचा के मन्नू की पत्नि से अवैध सम्बंध है। 8 दिन पूर्व भी मन्नू ने उसके चाचा रामनाथ से विवाद किया था। अभिमन्यू उर्फ मन्नू सिंह मरावी ने ही उसके चाचा की हत्या की है, अभिमन्यू उर्फ मन्नू सिंह के बारे मे पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुआ कि शाम लगभग 6-15 बजे महगवाॅ के जंगल की तरफ लोटा लेकर गया है, यह जानकारी लगते ही टीम के द्वारा महगवाॅ के जंगल मे दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर अभिमन्यू उर्फ मन्नू सिंह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया, एवं पूछताछ की गयी तो रामनाथ के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वींकार करते हुये बताया कि उसे शंका थी कि रामनाथ मरकाम के उसकी पत्नि से अवैध सम्बंध है, वह कई दिनों से रामनाथ को मारने की फिराक मे था शाम लगभग 6 बजे रामनाथ को अकेले पैदल जाते हुये देखा तो पीछा करते हुये पहुंचा और टपरिया के पास सूनसान पाकर पास ही पडा पत्थर उठाकर सिर में मारा जिससे रामनाथ के सिर से खून निकलने लगा,  एवं रामनाथ गिर पडा तो वह भाग गया।  भारत सिंह  मरावी की रिपोर्ट पर धारा  302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अभिमन्यू उर्फ मन्नू पिता अर्जुन सिंह मरावी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गुरईया कुण्डम को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुण्डम श्री सतीष पटेल,   उप निरीक्षक एम.पी. श्रीवास्तव, श्रीचंद मरावी, स.उ.नि. चोखेलाल, आरक्षक संतोंष शाह, प्रिंस पटेल जय प्रकाश यादव, तीरथ रघुवंशी, जागेश्वर उपाध्याय, की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post