बरसते पानी में की गणेश जी की आरती
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - सेक्टर वन कल रात 8:30 बजे रविवार को छत्रछाया कॉलोनी में सुनील प्रताप सिंह द्वारा भगवान गणपति का 10 दिनी गणेश उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश आरती में कविता प्रदीप द्विवेदी रमेश मिश्रा हीरामणि सिंह हरिकेश सिंह रणधीर सिंह बी एन यादव प्रमोद सिंह महेंद्र प्रताप सिंह सीडी सिंह त्रिलोकी सिंह फतेह बहादुर सिंह केबी सिंह गौरव पांडे आदि लोगों ने महा आरती में सम्मिलित हुए एवं पूजन अर्चना की। छाता लेकर व आसपास के मकानों के छज्जे के नीचे खड़े होकर बरसते पानी में गणेश भगवान की उत्साह से आरती की। जिसमें कॉलोनी वासियों सहित बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Tags
dhar-nimad