बाढ़ पीड़ित परिवार की मदद करने वाले सैनिकों का किया सम्मान
मुरैना (संजय दीक्षित) - चम्बल नदी में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद कर सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू टीम के द्वारा पहुंचाया गया था।इसके साथ ही कई संस्थायों के द्वारा भूखे ,प्यासे और बेसहारा लोगो को भोजन की व्यवस्था की गयी थी।जिसमें लोगों की मदद के लिए आगे आने सैनिकों का सम्मान किया गया।जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने पर डिवीजनल कमांडेंट ग्वालियर एवं अजय सिंह डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मुरैना के नेतृत्व में आर. दीपक दीक्षित ,आर. जितेंद्र शर्मा, आर देवेश शर्मा,सुरेंद्र,दधिराम,जितेंद्र नरवरिया,दिनेश,अरविंद केन, रामनरेश सिकरवार एवं वाहन चालक जसवंत को गोपाल किरण समाज सेवी संस्था द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
Tags
murena
